सीधे कंटेंट पर जाएँ
Open Bonnet
गाड़ी अभी बंद पड़ी है? 050 000 0000 पर कॉल करें

कार बैटरी चेंज

गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रही? हम आपके पास आते हैं, जाँच करते हैं, और ज़रूरत हो तो मौके पर नई बैटरी लगा देते हैं। रात 11 बजे तक फ़ोन पर मदद।

आपके पासवर्कशॉप मेंAED 299से

लक्षण

  • गाड़ी सेल्फ़ धीरे लेती है, या बस एक क्लिक होता है और कुछ नहीं
  • डैशबोर्ड की लाइटें टिमटिमाती हैं या धीमी पड़ जाती हैं
  • बैटरी की वॉर्निंग लाइट जल रही है
  • आपकी बैटरी 2 साल से ज़्यादा पुरानी है

हम क्या करते हैं

  • बैटरी और चार्जिंग टेस्ट

    ताकि असली खराबी डायनेमो या सेल्फ़ में हो, तो बेकार में बैटरी न खरीदनी पड़े

  • नई बैटरी लगाना

    घर पर, ऑफ़िस में या सड़क किनारे

  • जंप स्टार्ट

    जब बैटरी को बस चार्ज की ज़रूरत हो

  • बैटरी कोडिंग

    जिन गाड़ियों में ज़रूरी है (कई BMW, Mercedes, Audi और नए मॉडल)

  • रिमोट चाबी की बैटरी

    बदलना

शारजाह और दुबई में जंप स्टार्ट

बैटरी डाउन है? अपनी लोकेशन के साथ हमें कॉल करें। हमारा मोबाइल मैकेनिक आकर गाड़ी को जंप स्टार्ट करता है, और इंजन चलते हुए बैटरी और डायनेमो की जाँच करता है। अगर बैटरी ठीक है और बस डाउन हो गई थी, तो गाड़ी वहीं से चल पड़ती है। अगर बैटरी जवाब दे रही है, तो हम वहीं उसी समय नई बैटरी लगा सकते हैं, ताकि कल फिर गाड़ी बंद न पड़े।

दाम

शुरुआती दाम
सर्विसदाम
बैटरी (लगाकर)AED 299से

ब्रांड: Varta, Bosch, AC Delco · बैटरी वारंटी: 12 महीने

सवाल-जवाब

UAE में कार की बैटरी बदलवाने में कितना खर्च आता है?

हमारे यहाँ बैटरी AED 299 से शुरू होती है, जहाँ गाड़ी खड़ी है वहीं लगाकर। दाम इस पर निर्भर करता है कि आपकी गाड़ी में किस साइज़ की बैटरी लगती है, और क्या उसे AGM बैटरी चाहिए (स्टार्ट-स्टॉप वाली ज़्यादातर गाड़ियों को चाहिए)। बड़ी 4x4 और यूरोपियन गाड़ियों में खर्च ज़्यादा आता है। लगाने से पहले हम आपको सही दाम बता देते हैं।

आप किन ब्रांड की बैटरी लगाते हैं?

Varta, Bosch, AC Delco, 12 महीने की बैटरी वारंटी के साथ। हम वही साइज़ और टाइप लगाते हैं जो आपकी गाड़ी की कंपनी बताती है।

दुबई में कार की बैटरी कितने साल चलती है?

UAE की गर्मी में आम तौर पर दो से तीन साल। यहाँ पाँच साल या उससे ज़्यादा बहुत कम चलती है। देखें कार की बैटरी कितने साल चलती है।

क्या रेडियो और सेटिंग्स मिट जाएँगी?

नहीं। बैटरी निकालने से पहले हम मेमोरी सेवर लगा देते हैं।

पुरानी बैटरी का क्या होता है?

हम उसे रीसाइक्लिंग के लिए ले जाते हैं।

आप कितनी जल्दी पहुँच सकते हैं?

हमें अपनी लोकेशन बताएँ, हम उसी समय बता देंगे कि कब तक पहुँचेंगे।

बताइए क्या खराबी है। हम बताएँगे कितना खर्च आएगा।

खुला: शनि–गुरु: सुबह 8 से रात 8 बजे · शुक्र: दोपहर 2 से रात 8 बजे